ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून के कैंट क्षेत्र में स्कूल परिसर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। इस रैकेट की एक युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलते थे। जिस्मफरोशी के धंधे के भंडाफोड़ होने के बाद इससे जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बड़े खुलासे किये हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि युवतियां मेरठ, मोदीनगर, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं, जो आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थी, जिनकी मजबूरी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार में धकेल दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी की पार्षद और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता एक स्कूल पर पहुंचे। यह स्कूल देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के किसान नगर में चलाया जा रहा था। यह स्कूल लंदन किड्स के नाम से एक साल पहले ही खोला गया था। जिस मकान में इस स्कूल का संचालन किया जा रहा था, वह मद्रास में रहने वाले एक व्यक्ति का था। जिसने स्कूल चलाने के लिए एक दंपति को अपना मकान किराए पर दिया। इस मकान के ठीक पीछे दो कमरों को एक व्यक्ति को रहने के लिए दिया गया। जिनका मकान मालिक ने सत्यापन तक नहीं कराया।
स्थानीय लोगों ने इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां दी। जिन बच्चों का इस स्कूल में एडमिशन कराया गया उनके माता-पिता को भी यकीन नहीं हुआ कि जिस स्कूल में उन्होंने अपने बच्चों का दाखिला कराया है उसे स्कूल में ऐसा नेटवर्क चलाया जा रहा था।

मकान का मालिक मद्रास में रहता है। वह कमरों को किराए पर देकर वापस चला जाता है। युवक ने बताया स्कूल शुरू होने से पहले इस मकान में रहने वाले बांग्लादेश के दो व्यक्तियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वे यहां यहां पर बिना सत्यापन के रह रहे थे।
वहीं इस बार स्कूल के साथ-साथ पीछे बने दो कमरें जिन लोगों को किराए दिए गए वह अनैतिक देह व्यापार करा रहे थे। जिनके ग्राहक रात के समय में आते थे। जिसके कारण किसी को अनैतिक देह व्यापार की भनक नहीं लगती थी।
युवतियों के बैग की तलाश ने चौंकाया
पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सामान की जांच की जो इस दौरान शराब की बाेतलें, कंडोम, दवा आदि के साथ ही कुछ मैमोरी कार्ड व पेन ड्राइव मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से एक डायरी भी जब्त की, जिसमें लेन-देन का हिसाब लिखा गया था।
तो एक युवती थी एचआईवी पॉजिटिव
सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एक युवती के बैग से एक कार्ड बरामद हुआ, जो कि युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, युवती ने खुद के बीमार होने की भी बात कही है।
