जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स (ओपन) 2023 का सम्पन्न हो गया। जिसमें डीपीएस एल्डिको लखनऊ ने जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट जीता। डीपीएस रानीपुर दूसरे तथा डीपीएस आगरा तीसरे स्थान पर रहे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में द डीपीएस सोसाईटी नई दिल्ली के तत्वाधान में तीन दिवसीय जोन-3 ‘द डीपीएस बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स (ओपन) 2023 का समापन किया गया।
तीन दिन तक (12 से 14 अक्टूबर) चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूलों की 6 टीमों क्रमशः डीपीएस आगरा, डीपीएस देहरादून, डीपीएस एल्डिको लखनऊ, डीपीएस मेरठ, डीपीएस वाराणसी एवं डीपीएस रानीपुर की बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों ने पूरे दमखम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
टूर्नामेंट के अंतिम तीसरे स्थान के लिए डीपीएस आगरा एवं डीपीएस देहरादून के बीच मैच हुआ जिसे डीपीएस आगरा ने 33 -21 से जीत कर तीसरा स्थान अपने नाम किया।
खिताबी मुकाबला डीपीएस रानीपुर एवं डीपीएस एल्डिको लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें अंतिम राउंड तक दोनो ही टीमों में कांटे की टक्कर होती रही परंतु डीपीएस एल्डिकों की तेज तर्रार खिलाडियों ने अंतिम समय में बढ़त बनाते हुए 37-28 के स्कोर से यह मुकाबला जीत लिया तथा डीपीएस रानीपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
डीपीएस एल्डिको लखनऊ की तेजतर्रार खिलाडी स्वास्तिका ने 72 स्कोर लेकर प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में छात्र समूह गायनवृंद ने मधुर गीत से सभी अतिथियों का स्वागत किया ।


मेजबान प्रधानाचार्य डॉ अनुपम जग्गा ने सभी अतिथियो एवं प्रतिभागी विद्यालयो के खिलाड़ियों एवं कोच सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट से डीपीएस रानीपुर में उत्सव एवं उल्लास का वातावरण रहा सभी प्रतिभागियों ने अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हार जीत से उपर है सदैव सीखने व जीतने के जज्बे को बरकरार रख निरंतर आगे बढ़ना। उन्होंने डीपीएस सोसाईटी दिल्ली, अतिथियों, अभिभावकों, मैच रेफरिज एवं डीपीएस रानीपुर के खेल विभाग को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
डीपीएस रानीपुर के उपप्रधानाचार्य प्रशासन पविंदर सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गयी थी तथा डीपीएस रानीपुर के नए विश्वस्तरिय बास्केटबॉल सिंथेटिक कोर्ट पर पहली बार डीपीएस की बालिकाओं का मैच होना वास्तव में हम सभी के लिए सुखद अनुभूति है।
कार्यक्रम के अंत प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रतिभागी टीमों, कोच सदस्यों, मैच रैफरिज एवं निर्णायक मण्डल को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मैच के सफल आयोजन खेल विभाग से संयोजक कमल चमोली, कोच संजय वर्मा, संगीता पाल, रेनु रानी, राजेश मल्लाह, जनार्दन डूंगराकोटी, तान्या सिंह, पावनी, निधि, शैलांगी भट्ट एवं दीपक कुमार का विशेष सहयोग रहा।
टूर्नामेंट में मंच संचालन स्वाति मल्होत्रा एवं सोनम शर्मा ने किया।
समापन समारोह में उपप्रधानाचार्य प्रशासन पविंदर सिंह, उपप्रधानाचार्य ऐकेडमिक अनुपमा श्रीवास्तव, हेडमिस्ट्रेस आरती बाटला सहित बडी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *