जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत वृंदावन कुंज एवं श्री राम वाटिका कॉलोनी में नवनिर्मित सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुविधा, सुरक्षा और विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, नाली, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकसित एवं सुव्यवस्थित नगर का निर्माण करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारते हुए प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार जनहित के कार्यों को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद अवधेश रॉय, पंकज चौहान, स्वेता सिंह, दीपा सिंह, नीरज प्रेमी, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, संचित डागर, रविंद्र उनियाल, मनोज मिश्रा, बागेश्वरी, बलवंत रावत, रामनिवास गुर्जर, सुनीता जैन, आकाश पाल, शैलेश,सिद्घार्थ केशरी, यकी शर्मा, रजत अय्यर, कुलदीप, अरुण, योगेन्द्र, अमिता, अतुल,पूनम, प्रीति, नेहा, सोनू, सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

