जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह पंवार द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। हिंदी दिवस की महत्ता को बताते हुए महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सविता वर्मा ने हिंदी भाषा के विभिन्न आयाम को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्र–छात्राओं के सामने प्रस्तुत किया। उनका मानना था हिंदी भाषा हमारी अस्मिता से जुड़ी हुई है। युवा वर्ग को हिंदी भाषा और संस्कृति से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में बोलते हुए भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ मुकेश रावत ने विज्ञान विषय के अध्ययन अध्यापन में हिंदी भाषा की स्थिति को लेकर अपना वक्तव्य दिया। हिंदी दिवस के उपलक्ष में जिया बीए प्रथम सेमेस्टर, सादिया बीए तृतीय सेमेस्टर ने हिंदी भाषा साहित्य के महत्व को लेकर व्याख्यान दिया। छात्र– छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाते हुए हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली कला का भी प्रदर्शन किया। जिसमें शिवानी बीए प्रथम सेमेस्टर, सिमरन बीए प्रथम सेमेस्टर एवं काफिया बीए तृतीय सेमेस्टर, फ़लक जहां बीए तृतीय सेमेस्टर ने रंगों के माध्यम से अपना भाषा प्रेम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समन्वय हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विपिन कुमार शर्मा ने किया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ जुनेश कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ आबिदा, डॉ चमोली, डॉ मनीष कुकरेती, डॉ सुनील, डॉ देशराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

