जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। तिकोना पार्क योग केन्द्र के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “मोटापा रोग निवारण शिविर” के दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। संस्था से जुड़े सभी लोग समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को बखूबी से संचालित कर रहे हैं।
केन्द्र प्रमुख प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम श्यामसुंदर के मधुर भजन के साथ दिन का प्रारंभ किया गया। धर्म सिंह द्वारा गहरे लंबे श्वास ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, प्रवीण कपिल द्वारा पैरों के सुक्ष्म व्यायाम व ध्यान, एस पी मौर्या द्वारा त्रिकोणासन, आरके अग्रवाल द्वारा कटी चक्रासन, सुरेश भट्ट द्वारा उद्धकर्षण, अनिता वर्मा द्वारा कमरचक्रासन, मीनू सैनी द्वारा सिंह गर्जनासन, अनिता गोयल द्वारा हास्यासन, वंदना गुप्ता द्वारा लुढ़कना सर्पासन, हेम वर्मा द्वारा शलभासन, शिप्रा गुप्ता द्वारा पाद चक्रासन, देवेंद्र सक्सेना द्वारा उत्थान पाद हस्तासन, अनिल शर्मा द्वारा पवनमुक्तासन, दीनदयाल द्वारा उज्जयि प्राणायाम व शवासन, प्रभा शर्मा द्वारा कपालभांति कराया गया।


आरएस मिश्रा द्वारा मोटापा बीमारी होने के कारण व रोग निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने की सलाह दी गई। ओपी शर्मा द्वारा वैदिक प्रार्थना व शांति पाठ कराया गया। तिकोना पार्क, योग केन्द्र के साधकों द्वारा अधिकारियों, शिक्षकों, साधकों का आभार व धन्यवाद के साथ शिविर के दूसरे दिन का समापन किया गया । आज का सफल संचालन अर्चना चौहान द्वारा किया गया और फोटोग्राफी सरिता शर्मा द्वारा की गई। 2 जून को शिविर का तीसरा व अंतिम दिन रहेगा। शिविर के दूसरे दिवस के अवसर पर विभिन्न योग केंद्रों के लगभग 65 साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *