जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार को सत्ता में बड़े प्रदेश में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रदेश संगठन में रहते हुए दोबारा से पार्टी सत्ता में आई। उनके व्यवहार और सरलता के सभी कायल थे।
भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रदेशों के संगठनों में बदलाव किया है। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अजेय कुमार को भारतीय जनता पार्टी का राजस्थान प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार