जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाफ मुस्लिम युवक अतीक को अभद्र टिप्प्णी करनी भारी पड़ी। हरिद्वार पुलिस ने घर से उठाकर हवालात की हवा खवाई। साथ ही अन्य को भी सबक दे दिया कि अनर्गल बातों के लिए कोई गुंजाइस नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध अभद्र भाषा का संज्ञान सिडकुल पुलिस ने लिया। आरोपी ने टिप्पणी करते हुए अपना एड्रेस भी बताया। पुलिस ने थाना सिडकुल में मुकदमा 221/2026 धारा 351(2), 352 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचक द्वारा त्वरित जांच करते हुए वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी अतीक अहमद को हिरासत में ले लिया गया।
नाम पता आरोपी
अतीक अहमद पुत्र शमशुल हसन निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
थाना सिडकुल के उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, ⁠हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी, ⁠कांस्टेबल मनीष का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *