जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा आन्या भारद्वाज ने 94.8% अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। छात्रा ने कभी कोचिंग क्लास अटैंड नहीं की। अपनी पुत्री की इस उप​लब्धि से पूरा परिवार खुश है और भविष्य उज्जवल हो कि कामना की।


जगजीतपुर स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की छात्रा आन्या भारद्वाज ने कक्षा 10 की परीक्षा में 94.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। खास बात यह है कि आन्या ने बिना किसी कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया है। आन्या के पिता संदीप भारद्वाज गुरुकुल नारसन में विज्ञान के अध्यापक हैं, जिन्होंने बेटी का मार्गदर्शन किया। आन्या की इस सफलता से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *