नायक दीपक सिंह सुगड़ा— फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड के एक और जवान की शहादत हो गई है। पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह की जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में मौत हो गई है। उन्हें कैसे गोली लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं उनके शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। वे पिछले सप्ताह ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे।
उत्तराखंड का एक और लाल की शहादत हो गया। दीपक वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी भर्ती होने से पूरा परिवार खुश था। नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी।
दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया। दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है, वे पिछले सप्ताह ही अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर लौटे थे। दीपक सिंह के पिता मोहन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। एडीएम पिथौरागढ़ डॉ. शिव कुमार बर्नवाल के अनुसार जवान दीपक सिंह सुगड़ा की मौत की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से परिवार को दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के साथ पूरे पिथौरागढ़ जनपद में शोक छा गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *