जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रामचरितमानस रचयिता भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव मनाते हुए बजरंग दल के प्रांत प्रमुख नवीन तेश्वर ने कहा कि हर समाज में विद्वान पैदा हुए है और उन्होंने अपने समाज के लिए नहीं अपितु देश की संस्कृति के लिए काम किया है।
शनिवार को कनखल में स्थित वाल्मीकि आश्रम में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सनातन प्रेमियों ने रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव में हिंदू सनातनियों के लोगों ने मिलकर भगवान वाल्मीकि का जन्मोत्सव हवन पूजा के साथ धूमधाम से मनाया।
बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन तेश्वर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि अद्भुत ज्ञान व भविष्य के ज्ञाता थे। उन्होंने रामचरितमानस की रचना की और हमारे समाज को एक जीवन पद्धति दी। जीवन जीने के बारे में महत्वपूर्ण उपदेश दिए।
कार्यक्रम में सनातन समाज के प्रमुख हस्तियां उपस्थित रही। जिनमें महंत, दास जी महाराज, बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन तेश्वर, सुरेंद्र तेश्वर, अशोक तेश्वर, सीताराम, साजन जगदीश, रोहन के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

