कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद निशाना लगाते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निशाने को देखकर दर्शक और आयोजक हैरत में पड़ में पड़ गए। उन्होंने पहले शॉट में ही टारगेट को उड़ा दिया। सभी ने स्वामी की दूरदर्शिता और कार्यों की सराहना की। वे सभी से मिले और लोगों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को टोक्यो पैरालम्पिक में भारतीय कोच सुभाष राणा के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पांच पदक जीतने पर क्रीड़ा भारती हरिद्वार एवं देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी द्वारा रानीपुर मोड़ स्थित रॉयल प्लाजा कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं ने पदक जीतकर विश्व में देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान आयोजकों ने स्वामी यतीश्वरानंद से निशाना लगाने को कहा तो उन्होंने निशाना लगाया। निशाना अचूक था, उन्होंने पहले ही शॉट में टारगेट को भेद दिया। सभी दर्शक और आयोजक उनके निशाने लगाने से हैरत में पड़ गए। स्वामी के निशाना लगाने से सभी कहते नजर आए कि स्वामी का निशाना कभी खाली नहीं जाता।

कईयों ने सवाल पूछा कि निशाना लगाने की महारत कैसे हासिल की। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुस्कान के साथ सभी का स्वागत किया।