जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

मुंबई। रविवार शाम जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर अचानक फायरिंग हुई, गनीमत रही कि टाइगर इसमें सुरक्षित रहे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु शामिल हैं. फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अफरा-तफरी और दर्द की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं. अनिल पंडित ने फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।

हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में फायरिंग और दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दे रही है।

फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *