हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण की बड़ी खबर है। लंबे समय से एक ही विभाग में तैनात रहे कई अभियंताओं के तबादले जल्द होंगे। तबादला की सूची तैयार हो गई तो कईयों ने रूकवाने के लिए जुगत लगानी शुरू कर दी है। विभाग में तैनात एक महिला अभियंता तो सुर्खियों में है।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण यानि एचआरडीए में अधिकांश अभियंता दूसरे विभागों के तैनात है।
अभियंता सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी, आरईएस आदि विभागों से हायर कर ​एचआरडीए का काम चलवाया जा रहा है। इन अभियंताओं में लंबे समय से तैनाती एक ही स्थान पर है। सूत्रों की माने तो इनमें से कई मनमानी पर उतरे हुए हैं। इनकी कारगुजारी से सभी वाकिफ है। एक साइट से एक तबादला होकर दूसरी पर पहुंची तो वहां पर फिर से खेला करना शुरू कर देते हैं। लेकिन अब इनमें से अधिकांश का जल्द तबादला होने वाला है। इसकी सूची भी तैयार हो गई है। लेकिन कई अभियंता रूके रहने या दूसरे प्राधिकरण में जाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। कई तो मेला प्राधिकरण में नियुक्त होने के लिए लंबी रेस लगा रहे हैं। हालांकि नया हो या पुराना काम सभी एक ही है। लेकिन साइट वालों में खलबली मच गई हैं, क्योंकि फाइल पर फिर से नए स्तर से काम शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *