जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस महकमें में सीओ के कार्यक्षेत्रों के साथ तबादले होकर आए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें हरिद्वार क्षेत्र के ज्वालापुर की जिम्मेदारी संजय चौहान को सौंपी गई है। संजय चौहान हरिद्वार में पहले भी सेवा दे चुके हैं।
कई पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला में हुआ है। जनपद आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का वितरण करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। जिसमें जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), निशा यादव को पुलिस अधीक्षक तकनीकी एवं महिला सुरक्षा, सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को क्षेत्राधिकारी सदर, लाइन, कार्यालय, संजय चौहान को क्षेत्राधिकारी सर्किल ज्वालापुर और आंकिक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नताशा सिंह को क्षेत्राधिकारी सर्किल रुड़की, अभिनय चौधरी को क्षेत्राधिकारी सर्किल मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को क्षेत्राधिकारी सर्किल लक्सर और विपेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात, कुंभ मेला 2027, थाना बुग्गावाला की जिम्मेदारी दी है। सभी अधिकारियों से उम्मीद जताई गई है कि वे कानून व्यवस्था के साथ विभागीय कार्रवाई में सहयोग करेंगे।

