अधिवक्ता मो उस्मान — फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन हो गया। उनके निधन होने की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक छा गया। उन्होंने कचहरी परिसर में शोक सभा रखते हुए निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही न्यायिक कार्यों को भी बंद रखा। वे हाल में हुए चुनावों में सहायक चुनाव अधिकारी भी थे।
हरिद्वार रोशनाबाद कचहरी में लंबे समय से कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता मो उस्मान निवासी नंहदपुर का हार्टअटैक से निधन हो गया। हालांकि वे हाल में हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी थे। वे बुधवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह को अधिवक्ताओं को सूचना मिली कि उनका निधन हो गया है। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि सभा की। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के साथ उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने का सामर्थ्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि उस्मान साहब एक नेकदिल इंसान था इस बार जिला बार के चुनाव में चुनाव आयुक्त की भूमिका बड़ी पारदर्शिता के साथ निभाई थी।
बड़ी दुखद घटना सीनियर अधिवक्ता उस्मान नंहदपुर वालो का इंतकाल हो गया है अल्लाह मगफिरत फरमाए जन्नत में आला से आला मकाम अता फरमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *