जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति में आज उनकी जयंती पर नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट इंडिया की जिला इकाई ने उनका स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता को मिशन बनाकर काम करने से शोषितों को न्याय और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
रविवार को गोविंद घाट पर गंगा में दीपदान करते हुए यूनियन के पत्रकारों ने उनका स्मरण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर कहा की विद्यार्थी जी जीवन पर्यंत समाज में समरसता और देश को आजाद करने के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अखबार निकाला और जन जागरण का कार्य किया विद्यार्थी जी का जीवन एक आदर्श जीवन रहा है जिससे युवा पत्रकारों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया हरिद्वार के जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने गणेश शंकर विद्यार्थी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विद्यार्थी जी ने अपनी शहादत देकर, कानपुर को दंगो से बचाया था।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जी ने देश को आजाद कराने के लिए कानपुर दंगों में अपनी शहादत दे दी थी और देश और कानपुर में सांप्रदायिक दंगों की आग से बचाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार के रूप में उनकी भूमिका सराहनीय रही।
सभा को पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, महामंत्री संदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, बालकिशन शास्त्री, जोगेंद्र मावी, पुलकित शुक्ला आदि पत्रकारों ने संबोधित किया। पत्रकारों ने उनकी स्मृति में गंगा में दीपदान कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *