बच्चियों की फाइल फोटो

ब्यूरो रिपोर्ट
दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली सोनिया के कृत्य से हर कोई हैरान है। ग्रामीण बोले अगर बच्चा थोड़ा सा रो भी देता है तो मां का कलेजा बाहर आ जाता है। लेकिन, कलयुगी मां ही होगी जो अपनी दो बेटियों की हत्या कर सकती है।
यूपी के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात इलाके में पति से विवाद के बाद सोमवार दोपहर महिला ने अपनी दो बेटियों अनुष्का (7) और किट्टो की हत्या करने के बाद अपनी गर्दन रेत ली। महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसकी बड़ी बहन ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द निवासी कौपिन की शादी लगभग दस साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के धौड़ गांव निवासी सोनिया से हुई थी। सोनिया की बड़ी बहन सोनम की शादी कौपिन के बड़े भाई से हुई है।
पुलिस के मुताबिक कौपीन गुरुग्राम में नौकरी करता है। शनिवार को वह घर आया था और सोमवार सुबह चला गया। उसके जाने के कुछ घंटों के बाद सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद चाकू से अपनी गर्दन रेत ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या और आत्महत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वारदात की वजह तक नहीं पहुंच पाई है पुलिस
आखिरकार सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर अपना गला क्यों रेता? इस सवाल का जवाब अभी पुलिस नहीं तलाश पाई है। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कह रही है, लेकिन विवाद क्या था इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। पति भी वापस आ गया है, वह भी कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस अब इस बात का इंतजार कर रही है कि सोनिया के होश में आने के बाद उससे घटना की वजह पूछी जाए।
मां के हाथों बेटियों के कत्ल की कहानी सुनकर सहमे लोग
दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली सोनिया के कृत्य से हर कोई हैरान है। ग्रामीण बोले अगर बच्चा थोड़ा सा रो भी देता है तो मां का कलेजा बाहर आ जाता है। लेकिन, कलयुगी मां ही होगी जो अपनी दो बेटियों की हत्या कर सकती है। दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश की कहानी सुनकर हर कोई सहम गया। घर के आंगन में चारपाई पर दो मासूम बहनों के शव को देखकर लोग भावुक हो गए। आंखों के आंसू रोक नहीं सके।
सिर पर सवार हुए जुनून के चलते सोमवार दोपहर में सोनिया ने सबकुछ खत्म करने का फैसला ले लिया। बेदर्द बनी सोनिया ने अपनी ही कोख से पैदा अपनी दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा करते समय उसके हाथ भी नहीं कांपे। पति कौपिन से हुए मामूली झगड़े में दो मासूमों के कत्ल की कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। गमगीन माहौल के बीच गांव में हर कोई सोनिया को कोसता हुआ दिखा। हालांकि, पुलिस अभी दूसरे सभी पहलू पर मामले की जांच कर रही है।
बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार हथियार से अपनी गर्दन काटने वाली सोनिया का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के बारे में सोनिया से अभी कुछ पूछताछ भी नहीं कर सकी है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन सोनिया से पूछताछ नहीं की जा सकी है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के अलावा कोई बड़ा कारण भी सामने नहीं आया है। सभी पहलुओं पर मामले में जांच की जा रही है।
तड़के चार बजे गुरुग्राम के लिए निकल गया था कौपिन
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि सोनिया का पति गुरुग्राम में नौकरी करता है और वह हर सप्ताह शनिवार को घर आता और सोमवार को चला जाता है। इस बार भी वह शनिवार को घर आया था, इसके बाद सोमवार की सुबह चार बजे गुरुग्राम के लिए निकल गया था। इस बीच पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ, जो सोनिया ने दोनों बेटियों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। सीओ के मुताबिक सोनिया का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और उसका पति कौपिन वापस आ रहा है। दोनों से पूछताछ के बाद भी स्पष्ट होगा कि सोनिया ने यह कदम क्यों उठाया है।
सोनिया के कदम से हर कोई अवाक
बहादुरपुर खुर्द गांव में दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली सोनिया के इस कदम से हर कोई अचंभित है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि उसने दोनों बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की। परिवार वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने जरूर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कह रही है।
कौपिन का बड़ा भाई एक संचार कंपनी में करता है नौकरी, छोटा भाई लखनऊ में डॉक्टर
परिजनों के मुताबिक कौपिन के पिता विजय सिंह की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में दिवंगत विजय सिंह की पत्नी महेंद्री देवी और तीन बेटे रामभूल सिंह, कौपिन और सचिन कुमार है। सबसे बड़े रामभूल सिंह अमरोहा में एक संचार कंपनी कार्यालय में नौकरी करते हैं। जबकि सबसे छोटा सचिन कुमार लखनऊ में चिकित्सक है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ में ही रहते हैं। वहीं, रामभूल सिंह और कौपिन एक ही घर में रहते हैं। कौपिन अपनी पत्नी सोनिया और दोनों बेटियों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। जबकि, रामभूल की पत्नी सोनम और उनके दो बच्चे नीचे रहते हैं।
खेत से चारा लेकर लौटी सोनम ने सबसे पहले देखा मंजर
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह कौपिन के गुरुग्राम जाने के बाद सोनिया की बड़ी बहन सोनम खेत पर चारा लेने चली गई थी। सोनिया अपनी दोनों बेटियों के साथ कमरे में थी। करीब 11 बजे सोनम खेत से लौटी। करीब एक घंटे बाद परिवार के एक जेठ का बेटा घर आया और चाची सोनिया के बारे में पूछने लगा तो सोनम ने सोनिया के ऊपर घर में होने की बात कही। जैसे ही सोनम और जेठ का बेटा ऊपर कमरे में पहुंचे तो यहां सोनिया लहूलुहान हालत में तड़प रही थी। जबकि, दोनों बेटियों के शव बेड पर पड़े थे।
छोटे बेटे के पास लखनऊ में थीं कौपिन की मां महेंद्री
ग्रामीणों के मुताबिक लखनऊ में रहने वाले सोनिया के देवर सचिन कुमार की पत्नी के बच्चा हुआ है। जिसके चलते चार दिन पहले ही सोनिया की सास महेंद्री देवी कुछ दिन पहले लखनऊ गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद महेंद्री देवी और सुनील कुमार घर के लिए रवाना हो गए हैं।
दो ही बेटियां थीं
पुलिस के मुताबिक, कौपिन और सोनिया के परिवार में केवल दो बेटी अनुष्का और किटटो थीं। लेकिन सोनिया ने दोनों की हत्या कर दी। पूरे परिवार को उजाड़ने के लिए उसने भी खुद भी आत्महत्या की कोशिश की है। सोनिया के इस कदम से हर कोई हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *