जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से (कनखल से 20 पेटी, लक्सर से 10 पेटी, कलियर से 04 पेटी तथा रानीपुर से 04 पेटी) कुल 38 पेटी शराब बरामद की है। शराब प्रत्याशियों के लिए ही मंगाई गई थी, पकड़े गए तस्कर स्थानीय हैं, जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

जनपद के विभिन्न स्थानों पर की जा रही सख्त चैकिंग के तहत थाना कनखल पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर चालक डोरी लाल के कब्जे से 20 पेटी देशी शराब, कोतवाली लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 03 शराब तस्कर को कुल 10 पेटी देशी शराब, कलियर पुलिस ने डिज़ायर कार सहित 04 पेटी अंग्रेज़ी हरियाणा मार्का तथा रानीपुर पुलिस ने 01तस्कर को मय स्कूटी 04 पेटी देशी शराब के साथ हिरासत में लिया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

▪पकड़े गए आरोपित-

1- डोरी लाल पुत्र रामभरोसे निवासी कुमारघड़ा कनखल हरिद्वार

2- मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम निरंजनपुर लक्सर हरिद्वार

3- संजय सिह पुत्र भरत सिह निवासी ग्राम ईस्माइलपुर थाना लक्सर हरिद्वार

4- संजीव पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी ग्राम फतवा लक्सर हरिद्वार

5-राहुल पुत्र विनोद निवासी पीठ बाज़ार ज्वालापुर हरिद्वार

▪बरामदगी-

1. देशी शराब माल्टा मार्का- 34 पेटी

2. ⁠हरियाणा मार्का अंग्रेज़ी शराब-04 पेटी

3. ⁠02 स्विफ्ट डिजायर कारें

4. ⁠स्कूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *