जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के अनुसूचित जिलाध्यक्ष बनते ही देवेंद्र प्रधान ने अपनी लोकप्रियता का परिचय देते हुए नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम शुरू कर दिया है। देवेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
ज्वालापुर विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया गया। बूथ नंबर चार के अध्यक्ष देेवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा के अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान शामिल हुए। उन्होंने प्रथम प्रयास में सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए पुराने कार्यकर्ताओ को प्राथमिक सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के विकास के जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन कर रहे हैं, जिससे सभी वर्ग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य गतिमान है और जहां पर समस्या है उसे भी दूर करने का काम किया जाएगा। बूथ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस, राजबीर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन चौहान, मंडल अध्यक्ष महिला सुनीता यादव, पिंकी, मोहित धीमान व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *