जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि 20 सितंबर से 27 सितंबर तक उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन रुद्रपुर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के किसी भी आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं उनका उत्तराखंड प्रदेश का होना अनिवार्य है इसी क्रम में आज सेक्टर 1 भेल स्थित रामलीला मैदान के बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों का चयन किया गया इसमें हरिद्वार जिले के पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन के दौरान जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सदस्य मयंक गुप्ता, सह सचिव योगेश शर्मा, आलोक सिंह, अनुज कुमार, शिवम आहूजा, लक्ष्य शर्मा, मनोरम शर्मा आदि कोच उपस्थित रहे।


चयनित हुई महिला वर्ग की खिलाड़ियों में श्वेता, आयुषी, समृद्धि, इशिका सिंह, श्रेया, तानिया पुंडीर, आस्था अरोड़ा, यशिका बिष्ट, आकांक्षा, आराध्या चौहान, अपूर्व सिंह, स्वाति चयनित हुए पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में वैभव चौधरी, निकुंज चौधरी, विवेक कुमार, पुनीत कुमार, हार्दिक शर्मा, गौरांग, शिव सभरवाल, प्रियांशु कुमार, अश्मित चौहान, रजत सिंह पुंडीर, विवेक कुमार, सोनू शाह हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *