जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शासन की ओर से तबादला होकर आए डिप्टी कलेक्टरों ने हरिद्वार जनपद में चार्ज संभाल लिए हैं। इनमें से शासन से आए डिप्टी कलेक्टर योगेश सिंह मेहरा को हरिद्वार एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगेश मेहरा कोटद्वार, कालसी, ऋषिकेश में लंबे समय तक एसडीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके व्यवहार और कार्यकुशलता से सभी परिचित है। उन्हें धार्मिक आयोजनों के साथ चारधाम यात्रा आदि में कार्य करने का अच्छा अनुभव है।
हरिद्वार के नवनियुक्त एसडीएम योगेश सिंह मेहरा जिम्मेदारी से अपने पद का निर्वहन करते हैं। वे अधीनस्थों के साथ समन्वय से काम करते हैं और जनता की हर समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।कोटद्वार और ऋषिकेश तहसील में एसडीएम की ​लंबे समय तक जिम्मेदारी संभाली। हालांकि वे कुंभ—2021 में हरिद्वार में नियुक्त रह चुके हैं। धार्मिक क्षेत्रों का उन्हें अच्छा अनुभव है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करने के साथ उन्हें जिम्मेदारी भी सौंप दी है। शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना पद भार ग्रहण कर लिया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है तथा हरगिरि को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्य मुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *