जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था के मद्देनजर 15 दारोगाओं के कार्यस्थल बदले हैं। साथ ही कई चौकियों की प्रभारी भी बदले गए हैं। चौकियों में हरकी पैड़ी, रेल चौकी, इमलीखेड़ा, लखनौता, चौकी बाजार, धनौरी आदि के प्रभारी बदले दरोगा बदले हैं।
इनके हुए तबादला
श्यामपुर थाने के एसएसआई मनोज रावत को कोतवाली रुड़की भेजा है।
एसआई संजीत कण्डारी- प्रभारी चौकी हरकी पैडी कोतवाली नगर से एसएसआई श्यामपुर।
एसआई अंशुल अग्रवाल-कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी कोतवाली नगर।
एसआई शहजाद अली- प्रभारी चौकी इमलीखेडा कोतवाली कलियर से कोतवाली लक्सर।
एसआई उमेश कुमार- प्रभारी चौकी शांतरशाह कोतवाली बहादराबाद से प्रभारी चौकी लखनौता, कोतवाली झबरेडा।
एसआई अजय लाल- प्रभारी चौकी लखनौता, कोतवाली झबरेड़ा से प्रभारी चौकी शांतरशाह कोतवाली बहादराबाद।
एसआई देवेन्द्र पाल- प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली कनखल।
एसआई मुनव्वर हुसैन- कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी धनौरी कोतवाली कलियर।
एसआई विपिन कुमार- प्रभारी चौकी कस्बा बाजार कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर।
एसआई पुष्कर चौहान-कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर।
एसआई समीप पांडेय- प्रभारी चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी कस्बा बाजार कोतवाली लक्सर।
एसआई अमित नौटियाल- कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी इमलीखेडा कोतवाली कलियर।
एएसआई देवेन्द्र सिंह- प्रभारी चौकी धनौरी कोतवाली कलियर से कोतवाली गंगनहर।
एएसआई युवराज – कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर से थाना बुग्गावाला।
एएसआई प्रमोद सिंह- पुलिस लाईन से कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर।

