जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पथरी थानाक्षेत्र में गांवों में मकानों की छतों पर पत्थर रखे हुए मिले हैं। आखिर इनका मंसूबा क्या रहा होगा, लेकिन पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों से पत्थर उतरवाए।
बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों आपसी मारपीट व झगडा हो गया था। जिस सम्बन्ध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर मुकदजे दर्ज हुए। जिसमें गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव कर शांति व्यवस्था प्रभावित की गई।


पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार द्वारा टीम गठित कर स्वयं टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर ग्राम बोडाहेडी में गये। जहां पर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों से ईंट पत्थर हटवाये गये तथा हिदायत दी गई कि अपने छतों पर अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर ना रखें अन्य़था आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस टीम के द्वारा शान्ति एंव कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुये अपने छतों पर माहौल खराब करने के लिए ईंट, पत्थर रखने वाले 22 महिलाओं व 29 पुरुषों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस में में विधिक कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच प्रारम्भ की गई।


पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसआई बबलू चौहान, महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, नाराय़ण, नारायण राणा, चालक पंकज, आदेश चौहान, सुबोध आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *