जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नवजोत सिंह वालिया के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाते हुए अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति प्रेरित किया। नवजोत वालिया ने कहा कि जहां सफाई वही पर अच्छे विचार पनपते हैं, इसलिए सफाई जरूरी है।
रविवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज बहादराबाद मंडल युवा मोर्चा द्वारा शनि चौक जगजीतपुर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रवासी अभिनंदन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नवजोत सिंह वालिया, मंडल महामंत्री एवं पार्षद मनोज प्रालिया, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गोपी चौहान, पार्षद विपिन शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कमल प्रधान, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार बबली, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विवेक कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बसंत सैनी, मंडल मंत्री युधिष्ठिर वालिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा मनोज चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूबे सिंह मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पवन कुमार व शैंकी पाल, मंडल आईटी प्रभारी युवा मोर्चा दीपक भंडारी, शिवम महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *