जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। अनु सचिव राजेंद्र सिंह झिंक्वाण ने सूची जारी करते हुए आवंटित विभाग का तत्काल पदभार ग्रहण करने को निर्देशित किया है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार आईएएस विनोद कुमार सुमन को उत्तराखंड डिजास्टर के परियोजना निदेशक, आईएएस सौरभ गहरवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अपर सचिव, आईएएस सुश्री झरना कामठान को अपर सचिव पेयजल एवं निदेशक स्वजल की जिम्मेदारी दी है।
आईएएस प्रकाश चंद आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का अपर सचिव बनाया है।
पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को समाज कल्याण का अपर सचिव, बहुउद्देश्यीय वित्त विकास निगम का प्रबंध निदेशक, दिव्यांगजन के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है।
विक्रम सिंह यादव को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सचिवालय प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया है।

