जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर की शांत फिजा में ताबड़तोड फायरिंग से दहशत फैल गई। युवक पंजाब से हरिद्वार अपनी ससुराल आया था, लेकिन उसने तैस में आकर जोश खो दिया और एक के बाद कई फायरिंग हवा में झोंकता रहा। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने उसे दबोच लिया।
ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि रात्रि में एक व्यक्ति धीरवाली वैरियर नंबर 5 के पास पिस्टल से फायर कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम के मौके पर पहुंचने पर भी युवक द्वारा हवा में फायर किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को लाइसेंसी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस के साथ दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी ससुराल आया था। तैस में आकर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिए।
आरोपी का नाम एवं पता
जगजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी हरि के पट्टी थाना हरि के पट्टी जिला तरण पंजाब।
बरामद किया सामान
1-लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर मय लाईसेंस, 04 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, कांस्टेबल वृजमोहन सिंह, हेमंत पुरोहित, प्रमोद पुरोहित, रवि कुमार का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *