जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार जिले के नजदीकी बिजनौर जिले के सिपाही ने पत्नी विवाद के चलते हुए आत्महत्या कर ली। लखनऊ में बंथरा थाने के सरकारी क्वार्टर में रविवार को एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही एसीपी कृष्णा नगर कार्यालय में तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस बताया, बिजनौर जिले के नहटौर में रहने वाला 2019 बैच का सिपाही अजय सैनी (27) की पिछले करीब 10 माह से सरोजनी नगर थाने में तैनाती हुई थी। वह अपनी पत्नी काजल और करीब ढाई माह की बच्ची के साथ बंथरा थाने के सरकारी क्वार्टर में रहता था।

पत्नी से हुआ था विवाद

रविवार को उसकी छुट्टी थी। दोपहर करीब 2 बजे सिपाही अजय सैनी का किसी बात को लेकर पत्नी काजल से विवाद हो गया। नाराज अजय ने पत्नी को कमरे के अंदर से बंद कर दिया। बरामदे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक गया। काजल ने कमरे की खिड़की से उसे लटका देखा तो खिड़की का शीशा तोड़ा और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

शोर सुनकर पड़ोसी महिला पहुंची

शोर सुनकर पास में ही रहने वाली बंथरा थाने में तैनात एक महिला सिपाही अजय के क्वार्टर का मेन गेट खोलकर अंदर पहुंची तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अजय फर्श पर अचेत पड़ा था और उसके गले में दुपट्टा बंधा था, जबकि पंखे के हुक से दुपट्टा खुल चुका था। इसके बाद महिला सिपाही ने कमरे की कुंडी खोली, तब काजल बाहर निकली। इसके बाद बंथरा इंस्पेक्टर को सूचना दी गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

बंथरा प्रभारी निरीक्षक राम सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अजय को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घर वाले अपोलो हॉस्पिटल ले गये। जहां कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने सिपाही अजय को मृत घोषित कर दिया।

एसीपी कृष्णा नगर सौम्या पांडेय ने बताया कि मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह से तंग होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *