जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव नजदीक है। अक्तूबर महीने में चुनाव होने निश्चित है। हरिद्वार नगर निगम में सभी राजनैतिक पार्टी से मेयर के प्रत्याशी बनने के लिए अनेक नेता लाइन में हैं और जनता के बीच जाकर अपनी खूबियां बताकर आशीर्वाद ले रहे हैं। सभी की नजर सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर है तो विपक्षी दल कांग्रेस पर भी है। क्योंकि पिछली चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मेयर निर्वाचित हुए।

हालांकि शहर में भाजपा से कई चेहरे तैयारियों में लगे हुए हैं, इनमें से एक नाम हरजीत सिंह का भी है।

हरजीत सिंह शहर में जाना पहचाना नाम है। पंजाबी क्यूनिटी से संबंध रखने वाले हरजीत सिंह भाजपा युवा मोर्चा के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे। अच्छा प्रदर्शन करने के साथ टीम जोड़ने में महारथ हासिल करने वाले हरजीत सिंह को प्रदेश में महामंत्री का पद मिला।

कई अन्य जिम्मेदारी भी पार्टी ने दी, जिस पर हरजीत सिंह खरा उतरें। युवा नेताओं के साथ सभी वर्ग के लोगों में समायोजित हो जाने वाले हरजीत सिंह को जनता के बीच बने हुए हैं। वे निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं। कई सार्वजनिक स्थानों पर पानी के लिए प्याउ स्थापित कराई तो अन्य तरीके से जरूरतमंदों की सेवा की। रक्तदान शिविर लगाकर और स्वयं भी रक्तदान कर अंजान जरूरतमंदों के जीवन के लिए काम किया।

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में हरजीत सिंह ने अलख जगा रखी है। प्रत्येक संस्थाओं को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके साथ पौधे लगाकर मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। वे शहर के हर किसी वर्ग के साथ बुजुर्ग और युवाओं के चहेते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच में उनकी अच्छी पकड़ हैं।

यहीं नहीं पिछले दो दशकों से अधिक का समय उन्हें जनता की सेवा में हो गया। वे हर गली मोहल्ले की समस्या से वाकिफ है। इसलिए जनता चाहती है कि वे भाजपा से मेयर के प्रत्याशी बनें।

