जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
धनौरी, हरिद्वार। धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला ग्राम में डॉ भीमराम अंबेडकर समिति की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आंबेडकर पार्क की चारदीवारी, पार्क में स्ट्रीट लाइट, पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अच्छा वातावरण चाहिए और यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संभव हो रहा है।


मंगलवार को कलियर विधानसभा के ग्राम पंचायत शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में निशुल्क भीम पाठशाला में डॉ भीमराम अंबेडकर समिति के अध्यक्ष पंकज फौजी के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी के सपनों को साकार करने का काम भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पिछड़े लोगों को आगे आने का अवसर संविधान के द्वारा संभव हुआ है और यह सभी डॉ भीमराव आंबेडकर जी की दूरदर्शिता से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा से सभी वर्ग का विकास हो रहा है और तेलीवाला की समिति बहुत ही सराहनीय काम कर रही है। उन्होंने भीम पाठशाला की पुस्तकालय की सुदृढ़ता के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पुस्तकें उपलब्ध होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने आंबेडकर पार्क की चारदीवारी, स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था में अच्छा वातावरण होगा, तभी शिक्षा मिल सकती है।


डॉ भीमराम अंबेडकर समिति के अध्यक्ष पंकज फौजी ने स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि स्वामी आमजन के नेता है और सभी की भावना के अनुसार काम करते हैं। इस दौरान श्री गुरु संत रविदास की महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने सेवाराम को प्रदेश सचिव की घोषणा की।
इस मौके पर डॉ अंकित सैनी, जसवावाला नवीन प्रधान, पोपिन कुमार, सरित सैनी, महेंद्र सिंह, अंजू कुमार, विमल प्रधान, देशराज प्रधान, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, सुधीर सैनी, अंकित सैनी, सरित सैनी, एचपी सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार, तेलूराम, मांगेराम, मीर आलम, अली नवाज, सनव्वर, मुर्सरफ, सुधीर सैनी आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *