जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ओबीसी से जुड़ी तमाम जातियों के गणमान्यों लोगों ने हरिद्वार जनपद के पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव—2027 में जनसंख्या के अनुसार अपने समाज से जुड़े लोगों का प्रतिनिधित्व करने की मांग उठाई है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के शीर्ष नेताओं से मांग उठाई है कि जिन सीटों पर ओबीसी समाज की अधिक मतदाताओं की संख्या हो, उन पर उन्हीं के बीच से प्रत्याशी बनाए जाए। ताकि उनके हितों का संरक्षण हो सके।
हरिद्वार में सैन समाज धर्मशाला में ओबीसी यानि अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़ी जातियों के लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद मलिक ने और सैन समाज से धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने सभा का संचालन किया। बैठक में पिछड़े समाज के प्रबुद्ध लोगों ने हरिद्वार में समाज की भारी संख्या होने के बावजूद भी उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विधानसभा में ओबीसी समाज की जनसंख्या अन्य समाज के लोगों से अधिक है, इसके लिए विधानसभा सीट पर सबसे पहला अधिकार उनका बनता है। उन्होंने सभी राजनैतिक पार्टियों से मांग उठाई कि ओबीसी समाज से जुड़े नेताओं को प्रत्याशी बनाए, ताकि विधानसभा में पहुंचकर उनके समाज का अधिकार दिलाया जा सके।

सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि जल्द ही अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित कर एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें ओबीसी के सभी सम्मानित जनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
सभा को संबोधित करने वालों वाले प्रमुखजनों में विजयपाल सिंह, जेपी चाहर, महेंद्र वर्मा, संजय सैनी, धर्मवीर कश्यप, जोगेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह सैनी, डॉ प्रेम प्रकाश सतलेवाल, भारत भूषण सैनी, सुधीर कुमार, विनोद चौधरी, डॉक्टर जयवीर सिंह राठी, चौधरी वीरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, नरेश बालियान, ओमपाल सिंह, राजाराम प्रजापति, सतीश, सतीश मलिक, नरेश दीवान, चौधरी रणधीर सिंह, राजेंद्र सैनी, पीसी साहू, महेश वर्मा, नवीन माझी, विनय कुमार, गौरव चौधरी, सचिन वर्मा, पार्षद अनुज सिंह, रामकुमार सहारा, संजय कुमार, मनोज बर्चीवाल, नवनीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

