जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। निर्मल विरक्त कुटिया में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक का आयोजन करते हुए किसानों के हितों में आवाज उठाने को आह्वान किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर के दुष्परिणाम बताते हुए उनका पुरजोर विरोध करने को कहा।
जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि 21 अगस्त को स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून स्थित ऊर्जा भवन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों का शोषण कर रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान, मजदूर विरोधी सरकार है। सूबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि गांव में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कनेक्शन के नाम पर सिक्योरिटी चार्ज भी लिया जा रहा है। गरीब किसान, मजदूर में भय का माहौल बना हुआ है। संजय चौधरी ने कहा कि 21 अगस्त को जिले से हजारों की संख्या में किसान देहरादून पहुंचेंगे। स्मार्ट मीटर का विरोध किया जाएगा और समस्त किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। इस दौरान किसानों ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के धरने का भी समर्थन किया। कर्मचारियों के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज द्वारा भाकियू से समर्थन मांगा जिस पर किसानों ने सहमति जताते हुए अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर बाबा पंडत, लवकुश कुमार, गुरमेल सिंह बाजवा, अंकुर कुमार, मनोज कुमार, शिवम् चौधरी, कुंवर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, वेदपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुदीप चौधरी, अंकुर त्यागी, अरुण चौधरी, हरि यादव, संजय चौधरी, अभिषेक पाल, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र, शंकर, नरेंद्र मलिक, धर्मेंद्र कुमार, हर्ष शर्मा, गुरविंदर सिंह, लोकेश चौधरी, हरविंदर सिंह, रोशन पाल, राम सिंह, हरप्रीत सिंह, आशु त्यागी, अमित कुमार, रमेश पाल आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *