जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा की सफलता और प्रबंधन के साथ सुदृढ़ व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भगवान हनुमान जी और शिवालिकनगर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर​ सिंह धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समस्त जनता का आभार जताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन धर्म की विश्व में सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है जो सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न हुई और सभी धन्यवाद के पात्र है।
कांवड़ यात्रा—2025 ऐतिहासिक हुई है। कांवड़ियों की अभी तक की सबसे अधिक संख्या यात्रा में शामिल हुई है। कांवड़ यात्रा के दौरान समस्त व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं निगरानी की और अधीनस्थों से लगातार फीडबैक लेते रहे। मुख्यमंत्री स्वयं कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पहुंचे उन्होंने कांव​ड़ियों के पैर पखारे और पूजा की। यात्रा शुरू होने से पहले भी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे।
कांवड़ यात्रा की सफलता पर हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में राज्यमंत्री सुनील सैनी, शिवालिकनगर नगरपालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर देहरादून मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे और उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के साथ भारी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों के लिए किए प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारू रहा और कांवड़ यात्रा के बाद साफ सफाई में पूरी मशीनरी लगी हुई है।


शिवालिकनगर नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सिडकुल में कर्मचारियों के आवागमन और यातायात प्रभावित होने से उत्पादन पर प्रभाव पड़ता था, लेकिन इस बार कोई असर देखने को नहीं मिला। उद्यम लगातार संचालित रहे। कांवड़ यात्रा में सभी ने सहयोग किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि कांवड़ याता ऐतिहासिक हुई हैं, इसका संदेश पूरे विश्व में गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। साथ ही प्रदेश के 12 जनपदों में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की अधिक से अधिक विजय होने की बात कही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *