जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के अधिवेशन में नए अध्यक्ष का निर्वा​चन सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को चुना चुना। सभी ने उनका स्वागत करते हुए ट्रस्ट के उत्थान और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की। नवनियुक्त अध्यक्ष अवनीश प्रेमी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उससे वे बखूबी निभाते हुए समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।


देशभर के विभिन्न इलाकों से आए श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की आम सभा की बैठक हुई। बैठक चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नामदेव समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के चुनाव हुए। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अवनीश प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता होगी। समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा ल़डकियों की शादी ओर उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में ट्रस्ट कार्य करेगा। उन्होंने कहा सभी मिलकर कार्य करेगे। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट ने धर्मशाला में लिफ्ट ओर कमरों का निर्माण कराया है। ताकि समाज के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सके। गुजरात से आए जगदीश परिहार ने कहा कि हमें समाज को श्री नामदेव जी कथा के माध्यम से जागरूक करना है। संरक्षक पूरन चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट के आगामी योजनाओं के बारे में बताया।

आमसभा में जगदीश जैसल जोधपुर, कुलदीप वर्मा ननौता, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, अजय वर्मा, बजरंग लाल, राजेंद्र रुहेला दिल्ली, विजय त​लंबिया, दीनदयाल छीपा, नोखा, विनोद पेंटर, नरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा उर्फ भोला, आलोक वर्मा, कैलाश चंद जोधपुर, जगदीश लाल जोधपुर, सम्पत लाल उठवाल, जोधपुर रमेश पूर्वा चैन्नई, हेमंत पूर्वा, सरदार शहर, अविरल प्रेमी समेत समाज के लोगों ने भाग लिया। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष अवनीश प्रेमी का फूल मालाओं से स्वागत किया और सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *