जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र—छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के अधिकारी महावीर सिंह बिष्ट की ओर से यूके बोर्ड 10th, 12th कक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की डेट घोषित कर दी गई है। जारी की गई डिटेल के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। नतीज जारी होते ही एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से परिणाम की जांच कर पाएंगे।
उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। यदि किसी छात्र या छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। इसके लिए आवेदन को लेकर अपडेट UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। UBSE द्वारा हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च 2024 तक किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *