हरिद्वार कचहरी रोशनाबाद

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने लगे हैं। कचहरी में अब काम के बजाय चुनाव पर चर्चा होती रहती हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले अधिवक्ता भी अपने पक्ष में रूझान जानने के लिए माथापच्ची करने लगे हैं। हालांकि चुनाव की तिथि मई महीने में कभी भी घोषित हो सकती है।
हरिद्वार बार एसोसिएशन के चुनाव 8 मई—2023 को हुए थे, हालांकि 27 अप्रैल—2023 को हुए मतदान के दौरान वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया था, जिसके चलते हुए चुनाव स्थगित कराते हुए दोबारा से चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए मतदान 08 मई को हुआ था। अब चुनाव को हुए पूरा एक साल हो गया है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 18 मई को हुआ था, अब फिर से चुनाव की तैयारी होने लगी है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की माने तो चुनाव कार्यक्रम मई महीने में कभी भी घोषित हो सकता हैं, हालांकि फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई, लेकिन हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में मतदान 19 अप्रैल को हो चुका हैं, इसलिए बार एसोसिएशन के चुनाव हो सकते हैं। अब चुनाव मैदान में उतरने वाले संभावित प्रत्याशी अधिवक्ता तैयारियों में जुट गए हैं। कचहरी परिसर में अब चुनाव की चर्चा आम रहती हैं। चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा रखने वाले अधिवक्ता एक दूसरे के चैंबर में जाकर उनके मन की टोह लेने में लगे हुए हैं।
हालांकि चुनाव से पहले कुछ अधिवक्ताओं के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं हैं, जिनमें —
अध्यक्ष पद के लिए ये नाम
अध्यक्ष के लिए सुशील कुमार, सुधीर त्यागी, नमित शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि नाम सामने आ रहे हैं।
सचिव पद के लिए
नीरज कुमार, सतीश चौहान, सुधाकर सिंह, विपिन द्विवेदी आ​दि के नाम सामने आ रहे हैं।
सह सचिव के लिए
सौपिन चौधरी, सचिन बेदी के नाम सामने आ रहे हैं।
उपाध्यक्ष के लिए
सिद्धार्थ मनचंदा, दुष्यंत चौधरी, तनवीर भारती, मीनाक्षी कपिल, फिरोज खान आदि के नाम चर्चाओं में हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *