जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा नेताओ ने अधिशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल से भूपतवाला में सीवर लाइन डाले जाने को लेकर बैठक की। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम हरिद्वार कार्यालय पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने सीवर लाइन की समस्या अपने-अपने क्षेत्र की रखी। अधिशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि फरवरी से सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसका अनुबंध फॉर्म का नाम मैसर्स खिलाडी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र को मिला है। कार्य का नाम हरिद्वार नगर क्षेत्र अंतर्गत में सीवर लाइन एवं सीवर पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य फेस वन में शुरू हो गया है। एफडब्ल्यू जर्मन विकास बैंक वित्तीय पोषित परियोजना जिसकी लागत 252.38 करोड़ है। सीवर की लंबाई 75 किलोमीटर दो पंपिंग सीवरेज पंपिंग स्टेशन इस कार्य में है। मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि फरवरी माह में इस कार्य का उद्घाटन भी कर दिया जाएगा।
भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि भूपतवाला में पिछले लंबे समय से कई क्षेत्रों में सीवर की समस्या चली आ रही थी। जिसके लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से आज भूपतवाला में सीवर लाइन डाले जाने की शुभारंभ होने पर जनता में खुशियां व उत्साह है।
भूपतवाला में श्रद्दापुरम कॉलोनी, सत्यम विहार, जीडी पुरम, इंद्र एनक्लेव, गायत्री विहार, श्याम लोग, हर्ष विहार, सरीन फॉर्म, रानी गली, गंगा विहार, अमृत गंगा, ओम विहार, शिवम एनक्लेव, महाजन वाली गली, साईं गली भारत माता पुरम, सप्तसरोवर मार्ग, जसविंदर एनक्लेव, गंगा विहार, रानी गली, भारत माता पुरम फेज 2, भागीरथी नगर, जैसे तमाम क्षेत्रों में सिविर लाइन डाली जाएगी।
भाजपा नेता आकाश भाटी ने कहा कि आज देश के अंदर जिस प्रकार से भाजपा चहुंमुखी विकास के कार्य कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता धरातल पर उतरता दिखाई देगा। आकाश भाटी ने कहा कि आज भाजपा गरीब वंचित शोषित को लेकर जिस प्रकार से कार्य कर रही है। यह पार्टी अंतिम बैठे हुए व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी है जिसने भूपतवाला में सीवर अस्पताल कॉलेज जैसी मांगों को पूरा किया है। जिन मेनिफेस्टो पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ी थी। राम मंदिर धारा 370 तीन तलाक जैसे कानून को पास करके यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून को पास करके आम जनमानस में अपनी पार्टी की एक अलग छवि बनाई है। आज सीवर लाइन का कार्य फरवरी माह से शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता में एक अलग उत्साह है, निश्चित इसका लाभ 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर मिलेगा।
भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी, लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, प्रभात कुमार, जगदीश बुटोला, अंकित चौधरी, कैलाश दत्त शर्मा, राकेश कुमार, योगेश दिनकर, सनी गिरी, तरसेन महाजन, दीपक राज, राज कपूर, संजय पारीक, राजू सोनी, अभिनव तिवारी, दीपक शर्मा, परियोजना अभियंता इंजीनियर पवन कुमार, परियोजना अभियंता इंजीनियर आनंद सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *