जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में पुलिस वालों के तबादलो की तीसरी सूची जारी करते हुए छह चौकी प्रभारी समेत 15 दरोगाओ के कार्य क्षेत्र बदल दिए गए।
जिनमें पुलिस लाइन से खेमेन्द्र गंगवार को शांतरशाह पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है, कोतवाली नगर से आशीष नेगी को ज्वालापुर बाजार चौकी, चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को लक्सर चौकी बाजार, रोड़ी बेलवाला प्रभारी प्रवीन रावत को गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी बनाया है।
लक्सर कोतवाली के एसएसआई यशवीर नेगी को रोड़ीबेल वाला, गोवर्धनपुर चौकी से अशोक रावत को चंडीघाट प्रभारी बनाया है। थाना भगवानपुर से विपिन कुमार को प्रभारी चौकी तहसील कोतवाली गंग नहर नियुक्त किया है।
इनके अलावा भगवानपुर थाने के एसएसआई सतेन्द्र बुटोला को नगर कोतवाली का एसएसआई, यहां से रमेश सैनी को ज्वालापुर कोतवाली भेजा है। संतोष शाह चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर को एसएसआई ज्वालापुर बनाया है, यहां से संतोष सेमवाल कोतवाली नगर भेजा है।
ज्वालापुर चौकी बाजार प्रभारी संदीप भंडारी को कोतवाली ज्वालापुर अटैच किया है, लक्सर बाजार चौकी प्रभारी थाना पथरी भेजा है। कोतवाली नगर से वीरेंद्र नेगी को कोतवाली ज्वालापुर, भगवानपुर से ऋषिकांत पटवाल को कोतवाली गंग नहर भेजा है।

