जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। घरेलू गैस नहीं है तो कोई बात नहीं, केवल आपके पास रुपये हो। यानि 300 रुपये प्रति किलो गैस बाजार में आसानी से मिल जाएगी। रुपये खर्च नहीं करने है तो खड़े रहे लाइनों में। कनेक्शनधारियों को बुकिंग करने के 15 दिन बाद भी डीएसी नहीं आ रही है।
गैस की किल्लत किसी से छिपी नहीं है। होटल, धाबे हो या शादी समारोह, सभी को पर्याप्त गैस मिल रही है। खासोआम को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। समस्या है तो केवल आमजन के लिए। आमजन गैस एजेंसियों के चक्कर काट काटकर थक जा रहे हैं। यहां तक कुछ उपभोक्ताओं ने सिलेंडर बुक कर दिया और 8—10 दिन में डीएसी भी आ गई और इंतजार करते—करते बुकिंग स्वत: ही निरस्त हो गई।
लेकिन इन सभी समस्याओं से निजात चाहते हैं तो बाजार में सबकुछ उपलब्ध है। केवल उसकी कुछ कीमत ज्यादा देनी होगी। 300 रुपये किलो में गैस की काला बाजारी हो रही है।

