जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के निवासी भाजपा नेता को संवैधानिक पद मिला है। वे लंबे समय से पार्टी की निष्ठा से सेवा कर रहे थे। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग में सदस्य बनाए जाने पर सरदार करण सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके अनुसार किसानों के हितों के लिए काम करेंगे।

सरदार करण सिंह निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र निवासी है। वे जब से राजनीति में आए है, तभी से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। सरदार करण सिंह मडल अध्यक्ष एवं मडल महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी यूवा मोर्चा हरिद्वार के पद पर नियुक्त रहे। उन्होंने विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव व जिला पंचायत चुनाव की सचालन समिति में रहकर पार्टी का पूरी निष्ठा से काम किया। सरदार करण सिंह ने कहा कि पार्टी की सेवा करते हुए जो पद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में मिला है, उसके अनुरूप कार्य करेंगे।


