जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रांतीय प्रबंध समिति के निर्देश पर उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की शाखा हरिद्वार डिपो शाखा के चुनाव में ​दोबारा से लोकेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए बसों को बढ़ाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार डिपो परिसर में स्थि​त यूनियन के कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी संजीव कुमार और योगेंद्र कुमार ने श्रेत्रीय मंत्री हरि सिंह की देखरेख में चुनाव कराए। शाखा के सभी सदस्यों ने शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रफेल सिंह, चरण सिंह, शाखा मंत्री तेजवीर सिंह, संयुक्त मंत्री चंद्रवीर, शिववीर सिंह, संगठन मंत्री छतरपाल, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह, कार्यालय सचिव सुहैल खान को चुना। चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने को आह्वान किया।

नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए हमेशा उनका निवारण करा रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से समय पर वेतन जारी कराने की मांग उठाई। शाखा मंत्री तेजवीर सिंह ने डिपो की परिधि में डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ निगम में बसों को बढ़ाने की पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *