जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ऑटो विक्रम यूनियन चंडी चौक के मालिकों चालकों ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर पूर्व अध्यक्ष पर यूनियन के कार्यो में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता में सर्वसम्मति से बनाए गए अध्यक्ष मोनू कल्याण ने कहा कि ऑटो विक्रम चंडी चौक का सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया हूं। लेकिन पूर्व अध्यक्ष मेरे साथ भी गाली गलौच व डराने की धमकाने की कोशिश लगातार कर रहा है। झूठे मुकद्मे में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है।
चालकों से अनाधिकृत पैसे की वसूली करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि ऑटो विक्रम चालक व यूनियन से जुड़े सदस्य व पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष द्वारा धमकाने का काम किया जा रहा है। जिससे चालक डरे सहमे हुए हैं। कई बार पुलिस को भी शिकायत की गयी है। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। मोनू कल्याण ने 75 सदस्यों के अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थन का दावा भी किया। चंडी चौक ऑटो विक्रम चालकों के समर्थन में भीम आर्मी के आशु चंचल अंबेडकर ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष को यूनियन के कार्यो में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। किसी भी रूप में दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीम आर्मी सदैव ही जनहित के मुद्दों में अपना योगदान देती है। कुछ लोग षड़यंत्र के तहत माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। टोकन राशि भी चालकों से दोगुनी वसूली जा रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस और ध्यान देने की बात कही। आजाद समाज पार्टी के दीपक राठौर एवं आदेश पंडित ने कहा कि यूनियन के हितों में चालक मालिकों को अपना योगदान देना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष का हस्तक्षेप अब यूनियन के कार्यो में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत भी की जा सकती है। प्रैसवार्ता में दिलशाद, दानिश, दीपक, भगत कुमार, लोकेश धीमान, मांगेराम आदि ने भी यूनियन के हितों में अपने विचार रखे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *