जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन मेले में शामिल होने के लिए विभाग में पंजीकरण होना जरूरी है। मेला 31 अगस्त को लगेगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार के तत्वाधान में दिनांक 31 अगस्त, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, हरिद्वार में एक दिन का लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दो नियोजकों किरबी प्रा० लि० सिडकुल एवं मारूति सुजुकी इण्डिया कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। अभ्यर्थियों का चयन आईआईटी एपरेंटिसशिप एवं स्टूडेंट ट्रेनीे हेतु किया जाएगा। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता किरबी कम्पनी हेतु (फिटर, वेल्डर, इलैक्ट्रीशियन) होना आवश्यक है। किरबी कम्पनी में सम्भावित रिक्तियों की संख्या लगभग 57 एवं आयु सीमा 20-30 वर्ष है, महिला इस रिक्ति के पात्र नहीं है। मारुति सुजुकी इण्डिया हेतु योग्यता दसवीं 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मारूति सुजुकी इण्डिया में रिक्तियों की संख्या 200 एवं आयु सीमा 18-20 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 31 अगस्त 2024 को प्रातः 10.00 से जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार राजकीय आईटीआई कैम्पस, हरिद्वार में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, (बायोडाटा) एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ भारत सरकार के
एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दिये गये मो० नं० 9759436437, 9456734786 अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैंपस, जगजीतपुर हरिद्वार में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का कोई भी भत्ता देय नहीं होगा। रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर कर सकते है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *