जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मोबाइल लूट की थी।
कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पांच जून को थाने में कामिनी पत्नी मदन सिहं निवासी मौहल्ला चाकलान थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा दो बाईक सवारों द्वारा उनका मोबाइल फोन लूटने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दूसरा बदमाश कृष्णपाल उर्फ निच्चू उर्फ रुस्तम पुत्र बुद्ध सिहं निवासी दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जिसका न्यायालय से गिरफ्तारी वारण्ट भी जारी किया गया था। एसएसपी ने कृष्णपाल पर गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को जियापोता तिराहे से दबोचने में सफलता हाथ लगी।
गिरफ्तार बदमाश
कृष्णपाल उर्फ निच्चू उर्फ रुस्तम पुत्र बुद्ध सिहं निवासी दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसआई भजराम चौहान, कांस्टेबल उमेद सिहं, सतेन्द्र रावत, बलवंत सिहं का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *