जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में अब दरोगा राज खत्म हो गया है। जो थाना थे वह कोतवाली बन गई हैं। उनकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है। जो दरोगा इंचार्ज बने हुए थे, वे या तो एसएसआई बने या शाखाओं में भेज दिए गए। दरोगाओ को प्रभारी का तमंगा केवल चौकी इंचार्ज के रूप में ही मिल सकेगा। अब जल्द ही चौकिया के प्रभारी भी बदले जाएंगे।
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने 9 कोतवाली के प्रभारी प्रभारी बदले हैं। जिनमें इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का इंचार्ज बनाया है, जबकि यहां पर लंबे समय से तैनात राजीव रौथाण को भगवानपुर कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। राजीव रौथाण पूर्व में भगवानपुर कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव का फायदा मिलेगा।
इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। जबकि गंगनहर में तैनात मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। श्यामपुर का चार्ज संभाल रहे दारोगा मनोज शर्मा को पुलिस कार्यालय नियुक्त किया है।
रानीपुर कोतवाली की जिम्मेदारी आशुतोष राणा को सौंपी गई है। रानीपुर कोतवाली के इंचार्ज शांति कुमार को पुलिस कार्यालय में एसआईएस शाखा में भेजा है।
सिविल लाइन कोतवाली रुड़की के प्रभारी मनीष उपाध्याय को एसएसपी कार्यालय में वाचक बनाया है। जबकि रुड़की सीआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को सिविल लाइन कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। प्रदीप बिष्ट पहले इस कोतवाली में बतौर एसएसआई सेवा दे चुके हैं।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को थाना कनखल की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि यहां के प्रभारी मनोहर सिंह रावत को एसएसपी कार्यालय में नियुक्त किया है।
डेढ़ साल से सेल में पड़े इंस्पेक्टर विजय सिंह को थाना बहादराबाद का प्रभारी बनाया है। जबकि यहां से अंकुर शर्मा को कोतवाली भगवानपुर में एसएसआई बनाया है।
इंस्पेक्टर दिग्पाल कोहली को खानपुर थाना की जिम्मेदारी दी है, जबकि यहां पर तैनात धर्मेंद्र राठी को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय में जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *