जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे दोस्त की जान ले ली। दोनों दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के फट्टो से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय ललित पुत्र देवी चंद्र और 35 वर्षीय काला पुत्र अमर सिंह आज सुबह दोनो अपने गांव रिठोरा ग्रंट से बाइक ठीक कराने धनौरी आये थे। मिस्त्री बाइक ठीक कर रहा था इस दौरान दोनों युवक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई बात इतनी बढ़ी कि मामला मार पिटाई तक पहुंच गया। दोनों ने पास ही में पड़े लकड़ी के फट्टे उठा लिए और इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते दोनों ने एक दूसरे पर फट्टे से हमला कर दिया। जिसमें ललित गंभीर रूप से घायल हो गया उसे घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थानाध्यक्ष कलियर जहांगीर अली ने बताया है कि एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है

