जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा के बनाए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया है। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
शुक्रवार को एचआरडीए ने ज्वालापुर हरिद्वार के मोहल्ला मेहतान में अमन मित्तल पुत्र विपिन मित्तल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से भिन्न लगभग 35′ गुणा 60′ के क्षेत्रफल में निर्माण को सील किया है।
एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने प्राधिकरण द्वारा उक्त अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किया गया है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *