जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने दो अवैध निर्माणों के साथ 3 अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण करते हुए सील किया। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका ने सील निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि सीलिंग प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ की तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मेलाधिकारी एवं एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका।

मेलाधिकारी एवं एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर एचआरडीए ने अवैध निर्माणों एवं बिना अप्रूव्ड कराए काटी जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्तीकरण किया।
एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर आन्नेकी पुल के बाद बायी ओर आर्यन हैरिटेज स्कूल के प्रबंधक की ओर से सील तोड़कर कार्य किया जाता मिला। जिस पर दोबारा से कार्रवाई करते हुए द्वितिय तल पर लगभग 120 गुणा 50 के क्षेत्र के निर्माण कार्य को रुकवाते हुए सील किया। वहीं, बीटी गंज रुड़की में अशोक कुमार गुप्ता एवं हर्षित गुप्ता द्वारा स्वीकृत मानचित्र से भिन्न किए ज रहे निर्माण कार्य को सील किया।

एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह

सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि तीन कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण करते हुए सील किया गया। जिनमें नहर पटरी रोड मौहम्मदपुर मदरसा के बगल में रूड़की में फैशल द्वारा लगभग 10 से 12 बीघा भूमि में प्लॉटिंग को सील किया। पानी की टंकी के पास ढण्डेरा, रुड़की में जितेन्द्र राणा आदि/ हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग का कार्य किया जाता मिला। नेशनल हाईवे रोड करौन्दी में सोनू/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग का कार्य किया जाता मिला। इन तीनों कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाते हुए सील किया।
सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील तथा अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्यो को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *