सिपाही नरेश का फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में तैनात एक एक सिपाही के आकस्मिक निधन से पुलिस परिवार में शोक छा गया। मृतक के पार्थिव शव पर एसएसपी हरिद्वार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए सशस्त्र गार्द ने शोक सलामी दी। खड़खड़ी घाट पुलिस एवं परिजनों अंतिम विदाई दी। सिपाही का लम्बी बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन हो गया।
12 अप्रैल —2025 को गंभीर पेनक्रियाज रोग से पीड़ित होने के कारण स्वर्गीय फायरमैन नरेश कुमार पुत्र गुरुदयाल निवासी ग्राम बिल खेत पोस्ट बांघाट पट्टी वनवारसयू जिला पौड़ी गढ़वाल की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल देहरादून में मृत्यु हो गई थी।
नरेश कुमार वर्ष 2012 में फायरमैन के पद पर भर्ती हुए और अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे थे। वे अपने हंसमुख व्यवहार एवं कर्तव्यपरायणता के लिए सदैव याद किए जाएंगे।
पुलिस परिवार के सदस्य को खोने के इस भावुक पल में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा खरखड़ी घाट पर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक सलामी देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर इस कठिन समय में परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *