जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। यदि आप मकान या दुकान के लिए प्लॉट खरीदने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आप सरकारी सिस्टम हरिद्वार — रुड़की विकास प्राधिकरण के तहत विकसित की गई कॉलोनियों में प्लॉट खरीद सकते हैं। प्राधिकरण ने हरिद्वार में ज्वालापुर सब्जी मंडी के पास, नवोदय चौक के पास रोशनाबाद में और रुड़की में कॉलोनी विकसित की है।

एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह

हरिद्वार—रुड़की विकास प्राधिकरण ने हरिद्वार जनपद में तीन स्थानों पर कॉलोनियों विकसित की है। एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने तीन स्थानों पर कॉलोनी विकसित की है। जिनमें आवासीय और व्यवसायिक प्लॉट उपलब्ध है। साथ ही ईडब्ल्यूएस के लिए भी हर कॉलोनी में सुविधाजनक प्लॉट उपलब्ध है। विभाग की ओर से कॉलोनियों में हर सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।
विभाग ने जारी किए नंबर —
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 7017159011, 7500165555 नंबर पर जानकारी ले सकेंगे।
ये हैं तीन कॉलोनियां —
इंद्रलोक आवासीय योजना भाग—2 आईएमसी चौक रोशनाबाद हरिद्वार, गंगा व्यू आवासीय योजना रुड़की,
ट्रांसपोर्ट नगर योजना ज्वालापुर हरिद्वार में आवासीय, व्यवसायिक, ईडब्ल्यूएस प्लॉट उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *