जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा के विभिन्न बूथो पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में पधारे रमेश सिंह गड़िया उपाध्यक्ष जलागम परिषद उत्तराखण्ड सरकार (राज्य मंत्री) ने कहा कि जीवन में वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में विशेष है पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार है। मानव सभ्यता के विकास में पेड़ों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वर्तमान परिपेक्ष में जहां ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है वहीं वृक्षारोपण करना आम व्यक्ति का दायित्व बन जाता है।


भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए देशव्यापी अभियान को सभी को मिलकर सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र को हरा भरा बनाए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी, निर्मल सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, रंजीत झा, नवजोत वालिया, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, मनीष कुमार, प्रदीप चौहान, विशाल चौधरी, पंकज, अभिनंदन गुप्ता, नवीन पंत, सुशील पंवार, प्रमोद प्रधान, श्यामलाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, तेजपाल सिंह यादव, रेणु चौधरी, अभिनव यादव, रवि यादव, ऋषभ यादव, अंकित शर्मा, पवन यादव, सुशील शर्मा, नफीस अंसारी, फुरकान अंसारी, विशेष चौधरी, विनीत चौधरी आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *